सोमवार, 1 जनवरी 2018

गेम डिस्आर्डर

                      बहुत ज्यादा गेम खेलने की बीमारी

  • ड्बल्यूएचओ की डायग्नोस्टक मैनुअल इंटरनेशनल क्लासिफिकेशन ऑफ डिज़ीज़ का 11वां एडिशन 27 साल पहले अपडेट हुआ था और अब 2018 में पब्लिश होने वाला है। ड्ब्ल्यूएचओ के इस मैनुअल में बहुत ज्यादा विडियो गेम खेलने को गंभीर मानसिक बीमारी की कैटिगरी में रखने की बात कही जा रही है।
  • आईसीडी एक नैदानिक नियमावली है जिसे ड्ब्ल्यूएचओ द्वारा प्रकाशित किया जाता है, जिसे पिछली बार 27 साल पहले 1990 में अपडेट किया गया था।
  • ड्ब्ल्यूएचओ द्वारा जारी 11वें संस्करण के मसौदे में गेमिंग डिसआर्डर को स्थायी या आवर्ती खेल व्यवहार के तौर पर बताया गया है. जो ऑनलाइन या ऑफलाइन हो सकता है। इस मसौदे में कई तरह के व्यवहारों को सूचीबद्ध किया गया है. जिससे चिकित्सक यह तय कर सकते है कि किसी व्यक्ति का व्यवहरा गंभीर स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में पहुंच गया है। या नहीं
  • ड्ब्ल्यूएचओ के डिपार्टमेंट ऑफ मेंटल हेल्थ एेंड सब्सटेंस अब्यूज के व्लादिमिर पोज्नयाक बताते है कि बहुत ज्यादा विडियो गेम खेलने की बीमारी के रूप में समझाना एक बेहद अहम मुद्दा है। पोज्नयाक कहते हैं ज्यादातर लोग जो विडियो गेम खेलते हैं उन्हें बीमारी नहींं होती है. हलांकि कुछ मामलों में जरूरत से ज्यादा एेल्कोहॉल का सेवन करने या फिर जरूरत से ज्यादा विडियो गेम खेलने का शरीर पर विपरित असर पड़ सकता है।

 विडियो गेम

विडियो गेम या वीडियो खेल एेसे इलेक्ट्रॉनिक खेल होते है जिसमें यूजर इंटरफेस के साथ परस्पर क्रिया करके दृश्य प्रतिक्रिया उत्पन्न होती है।
वीडियो गेम खेलने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों को प्लेटफॉर्म या मंच के रूप में जाना जाता है. पर्सनल कम्प्यूटर और वीडियो गेम के लिए विशिष्ट तौर पर बनाई गई मशीन जिसे कंसोल कहते है. ज्यादातर वीडियो गेम के लिए प्रयोग में लिए जाते है। आर्केड गेम के रूप में वीडियो गेम के जो पहले आम थे. उपयोग में धीरे-धीरे गिरावट आई है।  

डब्ल्यूएचओ ने पहली आवश्यक डायग्नोस्टिक सूची

डब्ल्यूएचओ ने पहली आवश्यक डायग्नोस्टिक सूची  By Anurag  आम रोगों और प्राथमिकता वाले रोगों के निदान के लिए आवश्यक परीक्षणों की एक सूची ...